MP Weather : दिसंबर में कोल्डवेव-तेज ठंड, नवंबर अंत में बूंदाबांदी के आसार, पढ़िए मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

फिलहाल इंदौर, उज्जैन, भोपाल और ग्वालियर-चंबल संभाग में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जब तक ये हवाएं वापस उत्तर-पश्चिम नहीं होती, तब तक प्रदेश में सर्दी का एहसास नहीं होगा।
mp Weather

MP Weather : नवंबर के दूसरे हफ्ते में मध्य प्रदेश के मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे है। पचमढ़ी को छोड़कर कई जिलों में दिन दिन समय गर्मी और रात के हल्की सर्दी पड़ रही है, कही कहीं कोहरे धुंध को भी असर देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण अगले 3-4 दिनों में मध्य प्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव होगा और तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ेगी।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल इंदौर, उज्जैन, भोपाल और ग्वालियर-चंबल संभाग में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जब तक ये हवाएं वापस उत्तर-पश्चिम नहीं होती, तब तक प्रदेश में सर्दी का एहसास नहीं होगा।हालांकि मंंगलवार को पंचमढ़ी में तापमान सबसे कम तो खजुराहो में दिन का तापमान सबसे ज्यादा रहा।प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। इधर, नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार है।

दिसंबर में कड़ाके की ठंड/कोहरा/ शीतलहर

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो अब धीरे धीरे ठंड में इजाफा होगा लेकिन दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, इन दो महीनों में 20 से 22 दिन कोहरे के साथ कोल्ड वेव की स्थिति रहने का अनुमान है।दिसंबर की शुरुआत में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 11 से 12 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
  • दिसंबर में सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना, रीवा संभाग के मउगंज सीधी और सिंगरौली, जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी, इंदौर संभाग के झाबुआ, इंदौर और धार के उत्तरी हिस्से और पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में जबरदस्त ठंड पड़ेगी।खास करके निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, धार, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल में ठिठुरन बढ़ेगी।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम ,उज्जैन का पारा 20 डिग्री से नीचे
  • पचमढ़ी में रात का सबसे कम तापमान 10.6 डिग्री तो खजुराहो में दिन का तापमान 33.2 डिग्री पर पहुंच गया।
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में तापमान में कमी ।रात में हल्का कोहरा।
  • मंगलवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पारा 30 डिग्री , गुना में 33 डिग्री, ग्वालियर में 32.8 डिग्री उज्जैन में 32 डिग्री और दमोह में 32.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews