MP Weather Today : छाए रहेंगे बादल, एक दर्जन जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, गिरेंगे ओले-चलेगी आंधी, जानें शहरों का हाल-IMD का ताजा अपडेट

MP weather

MP Weather Update Today : अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने के कारण अगले 2 दिन तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।  आज बुधवार को जबलपुर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बादल छाने और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।20 से 22 मार्च के बीच एक बार फिर दो नए सिस्टम एक्टिव हो रहे हैं, जिसका असरर प्रदेश पर भी देखने को मिल सकता है।

आज इन जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को अनूपपुर शहडोल ,उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्ना, मंडला, बालाघाट, दमोह, सिंगरौली, रीवा, सीधी, मऊगंज, सतना, मैहर, पन्ना, सागर, छतरपुर जिलों में बारिश-ओलावृष्टि होने की संभावना है ।अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  • आज सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में भी बारिश-आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। 21 मार्च को सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सिंगरौली में ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना है।

जानिए मध्य प्रदेश के मौसम का पूरे हफ्ते का हाल

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा का कारण बन रहा है । पश्चिमी विदर्भ से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक और झारखंड से लेकर आंध्रप्रदेश तक एक एक ट्रफ लाइन बनी है जिसके कारण मध्य प्रदेश में बारिश और ओलेवृष्टि हो रही है। 20 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ के आने के आसार हैंं, लेकिन इसका असर 23 और 24 मार्च को ही देखने को मिलेगा। इस दौरान पूवीं मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट होगी, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews