MP Weather Update : सोमवार से मौसम लेगा फिर यू टर्न, छाएंगे बादल, चलेगी हवाएं, कई जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी, आज भी कई क्षेत्रों में बौछार

MP weather

MP Weather Alert Today : सोमवार से एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम यू टर्न लेगा, इस दौरान कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। 19 से 22 फरवरी तक मध्यप्रदेश का मौसम बिगाड़ा रहेगा। आज रविवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के प्रभाव से कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

21 फरवरी तक बारिश-बिजली और ओलावृष्टि

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  राजधानी भोपाल में 19 फरवरी और 20-21 फरवरी को ग्वालियर-चंबल में बादल छाए रहेंगे । ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलो में कहीं-कहीं वर्षा और ओलावृष्टि भी हो सकती है। 20 फरवरी को पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का चेतावनी जारी की है। भिंड, मुरैना और श्योपुर में ओलावृष्टि भी हो सकती है। सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी और जबलपुर में बारिश होने के साथ बिजली गिर सकती है।

क्या कहता है मध्य प्रदेश का मौसम विभाग

वर्तमान में छत्तीसगढ़ से लेकर कनार्टक तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है, जो विदर्भ और तेलंगाना से होकर गुजर रही है, जिससे हवाओं के साथ नमी आ रही है और एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो गया है, जिसका असर रविवार शाम से प्रदेश के कई जिलों में दिखने लगेगा। बादल छाने के कारण मध्य प्रदेश में भी रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने लगेगी। इसके बाद सोमवार से गुरूवार तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

शनिवार को धार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल, नर्मदा पुरम, उज्जैन, खंडवा, धार, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, रतलाम, बैतूल, दमोह, गुना, शाजापुर, सागर मंडला, उज्जैन, खंडवा में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। शनिवार को उज्जैन में न्यूनतम 15 अधिकतम 32.2, भोपाल में न्यूनतम 15.4 अधिकतम 31.8, ग्वालियर में न्यूनतम 9.5 अधिकतम 29.1, इंदौर में न्यूनतम 16.2 अधिकतम 32.6, जबलपुर में न्यूनतम 14 अधिकतम 29.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews