Cabinet Decision : मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों को मंजूरी, सहायक प्राध्यापक की भर्ती की आयु सीमा बढ़ी, किसानों-महिलाओं को तोहफा

मध्यप्रदेश में महिलाओं को अब सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।मोहन कैबिनेट के फैसले के अनुसार एमपी सिविल सेवा में महिलाओं को अब 33 की बजाय 35 प्रतिशत रिजर्वेशन मिलेगा।
Mohan cabinet meeting

Mohan Cabinet Decision 2024 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में 11 बजे मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई । इस बैठक में एक दर्जन अहम फैसलों को मंजूरी दी गई।खास बात ये है इस बैठक में किसानों, सहायक प्राध्यापक और महिलाओं को भी सौगात दी गई है।

सीएम डॉ मोहन यादव कैबिनेट बैठक के बाद गृह और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा करेंगे। सीएम दोपहर 12 बजे सीसीआईपी की बैठक, 2 बजे गृह विभाग और लोक अभियोजक संचालनालय (मंत्रालय) की समीक्षा और दोपहर 3.30 बजे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (मंत्रालय) की समीक्षा करेंगे। अंत में मुख्यमंत्री शाम 6 बजे इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यहां पढ़िए Mohan Cabinet Decision

  • सिविल सेवाओं में अब महिलाओं के लिए 33 के बजाय 35 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे।
  • मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक की भर्ती के लिए आयु सीमा को दस साल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी ।अब 40 के बजाय 50 साल तक उम्र के अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • भारत सरकार के पैरामेडिकल अभिनियम के रूल्स ना होने के चलते मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल के नियम ही लागू होंगे 2023 -24 की भर्ती परीक्षा में पुराने नियमों के आधार पर ही होगी
  • किसानों की सुविधा के लिए कैबिनेट द्वारा प्रदेश में आज 254 नगद नए उर्वरक केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है। इससे डिफाल्टर किसानों को राहत भी मिलेगी
  • सारणी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 4 पुरानी इकाइयों के स्थान पर 660 मेगावॉट का नया पावर प्लांट लगाने की अनुमति दी गई है।
  • सहकारी समितियां के गठन उनकी मॉनिटरिंग और बेहतर कार्य क्षमता के लिए 3 करोड़ 68 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।केंद्र सरकार 60% और राज्य सरकार 40% खर्च को वहन करेगी।
  • बैठक में सीएम ने विभिन्न विभागों की भर्ती प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी है।7 दिसम्बर को नर्मदापुरम में रीजनल इनवेस्टर सम्मिट की तैयारी के निर्देश जारी किए गए है। 12 नवम्बर को उज्जैन में कालिदास समारोह भव्य रूप से होगा, इसमें उपराष्ट्रपति भी शामिल होंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews