
Mohan Cabinet Ministers
MP Minister Room Allotted: मोहन मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों (Mohan Cabinet Minister) को विभागों के बंटवारे के बाद अब मंत्रालय में नवीन व्यवस्थाओं से कक्ष भी आवंटित कर दिए गए हैं। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश की प्रति हम यहां दे रहे हैं जिसमें किस मंत्री को कौन सा नया कक्ष आवंटित हुआ है , उसका स्पष्ट उल्लेख है। इससे पहले 28 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी दी गई थी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय विभाग अपने पास रखे हैं। इनके अलावा ऐसे सभी विभाग जो किसी अन्य मंत्री न सौंपे गए हों, वो भी सीएम के पास ही रहेंगे। वही उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

