MP Election Results : कमलनाथ ने स्वीकार की हार, बीजेपी को दी बधाई, बोले ‘हार के कारणों पर मंथन करेंगे’

Kamal Nath Congress

MP Election Results : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की हार स्वीकार करते हुए बीजेपी को जीत के लिए बधाई दी है। उन्होने कहा कि वो उमीद करते हैं कि मध्य प्रदेश की जनता ने जो विश्वास बीजेपी पर जताया है, वो उस विश्वास को पूरी तरह निभाएंगे। इसी के साथ उन्होने कहा कि अपने सभी उम्मीदवारों के साथ बातचीत कर वो इस हार पर मंथन करेंगे।

कमलनाथ ने हार स्वीकारी, कहा ‘विरोधी दल का कर्तव्य निभाएंगे’

मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा सही साबित हुआ है और कांग्रेस विपक्ष में बैठेगी, ये भी तय हो चुका है। रविवार शाम  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, मप्र कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला और राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान कमलनाथ ने अपनी हार स्वीकार की। उन्होने कहा कि ‘प्रजातंत्र के इस मुकाबले में हम मध्य प्रदेश के मतदाताओं का फैसला स्वीकार करते हैं। आज विरोधी दल के नाते और आगे भी जो हमारा कर्तव्य है, उसपर हम डटे रहेंगे। सबसे बड़ी चुनौती हमारे सामने नौजवानों के भविष्य की है, बेरोजगारी की है और कृषि क्षेत्र की है। कृषि क्षेत्र 70 प्रतिशत हमारी अर्थव्यवस्था का हिस्सा है और इसमें मजबूती आए, ये हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।’

हार के कारणों पर किया जाएगा विचार

उन्होने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि जिस प्रकार जनता ने उन्हें समर्थन दिया है, वो उसपर खरे उतरेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास जताया है, वो विश्वास बड़ी जिम्मेदारी से वो निभाएंगे। मैंने हमेशा कहा था कि मैं हमेशा मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर विश्वास करता हूं..वो आज भी करता हूं। मैं पिछले एक महीने से कह रहा हूं कि मैं मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर विश्वास करता हूं। मुझे उम्मीद है कि मध्य प्रदेश के मतदाताओं ने जो विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर किया है, उनके साथ विश्वासघात नहीं होगा।’ कमलनाथ ने कहा कि हम इसपर विचार करेंगे कि क्या हममें कमियां थी, क्यों हम मतदाता को अपनी बात नहीं समझा पाए। हर उम्मीदवार से चर्चा करके, वो हारा हुआ हो या जीता हुआ हो, उनके कुछ दिनों में चर्चा करेंगे और उसके बाद इसक निष्कर्ष निकालेंगे।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews