MPESB MPPEB: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड-पेपर कोड जारी, 2557 पदों पर होगी भर्ती

MPPEB

mppeb

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।मंडल द्वारा आयोजित समूह-3 उपयंत्री, मानचित्रकार, समयपाल एवं समकक्ष पदों की भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2022 के प्रवेश पत्र (पेपर कोड F और G को छोड़ कर) जारी कर दिए गए है। पेपर कोड F और G के प्रवेश पत्र शीघ्र जारी किये जायेगें |

यह भी पढ़े..CG Weather: 2 नवंबर से गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, यहां वर्षा के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

MPPEB ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित होगी।परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी । परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 12:00 बजे तक संचालित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 7:00 बजे सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य होगा।वहीं परीक्षा के दूसरे शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसके लिए छात्रों को रिर्पोटिंग टाइम 12:30 बजे तक किए गए हैं।

यह भी पढ़े..UP Weather: मौसम में फिर दिखेगा बदलाव, बढ़ेगी ठंड, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के भी आसार, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

इन परीक्षाओं के तहत सीधी भर्ती के माध्यम से 2198, संविदा पर 111 पद और बैकलॉग के 248 सहित कुल 2557 पद भरे जाएंगे।इस परीक्षा के लिए राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर जबलपुर ग्वालियर उज्जैन नीमच रतलाम मंदसौर सागर सतना खंडवा सीधी और रीवा में परीक्षा केंद्र तैयार किए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in ओपन करें।
  2. होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट अपडेट पर क्लिक करें. -अपनी परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  3. SEARCH TEST ADMIT CARD बॉक्स में 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर कैप्चर क्वेश्चन को हल करें।
  4. आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी

  • डाउनलोड व मुद्रित किये गये प्रवेश-पत्र के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकता है। निर्धारित रिपोर्टिंग समय पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।
  • मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की पात्रता होगी(नियमपुस्तिका के अनुसार) UIDAI द्वारा सत्यापित (verify) होने पर ही ई-आधार मान्य होगा।
  • टी.ए.सी. के द्वितीय भाग में स्वहस्ताक्षरित फोटो लगाना अनिवार्य है।
  • मण्डल की वेबसाईट www.peb.mp.gov.in पर परीक्षा से संबंधित मॉकटेस्ट उपलब्ध है। अभ्यर्थी इसके माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया से अवगत होकर ही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आयें।
  • परीक्षा हाल में प्रवेश बायोमेट्रिक पद्धति की प्रक्रिया उपरांत दिया जायेगा।
  • परीक्षा समाप्ति के पश्चात् अभ्यर्थी द्वारा अर्जित किया गया स्कोर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • मूल प्रवेश-पत्र तथा मूल पहचान-पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाना निषिद्ध है।
  • परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के केल्कुलेटर, बीपर्स, पेजर्स, मोबाईल,सेल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रिक उपकरण आदि पूर्णतः वर्जित है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews