Ladli Behna Yojana: आज लाडली बहनों के चेहरे पर फिर छाएगी मुस्कान, खाते में आएंगे 1250 रुपए, जानें योजना की अपडेट

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 7th Installment: मध्य प्रदेश की 1.31 करोड़ लाडली बहनों के चेहरे पर आज एक बार फिर मुस्कान नजर आने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि 10 दिसंबर यानी आज एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी बहनों के खाते में लाडली बहना योजना के 1250 रुपए DBT  के माध्यम से डालेंगे। ये इस योजना की सातवीं किस्त है, जिसका इंतजार महिलाएं बेसब्री से कर रहीं हैं।

अब तक जारी हुई 6 किस्त

बता दें कि जब से लाडली बहना योजना शुरू हुई है तब से अब तक इसकी 6 किस्त जारी की जा चुकी है। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं के लिए चलाई जा रही इस योजना की पहली किस्त 10 जून को आई थी जो 1000 रुपए थी। रक्षाबंधन पर इस राशि में 250 रुपए बढ़ा दिए गए थे। जिसके बाद से लेकर अब तक बहनों को 1250 रुपए की मासिक किस्त दी जा रही है। फिलहाल दी जा रही 1250 रुपए की किस्त के हिसाब से सालाना एक महिला को 15000 रुपए दिए जाएंगे।

वंचित महिलाओं के भरे जाएंगे फॉर्म

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की थी कि 21 से 23 वर्ष की अविवाहित महिलाओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। ऐसे में इस बात की चर्चा चल रही है कि नए साल में एक बार फिर इस योजना के लिए आवेदन शुरू किए जा सकते हैं। आवेदन फिर से शुरू होते हैं तो इस योजना से लाभ प्राप्त करने वाली महिला हितग्राहियों की संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं 2024 में इस योजना में मिलने वाली किस्त का पैसा बढ़ाए जाने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। चुनाव से पहले सीएम ने इस राशि को 1500 रुपए करने की बात कही थी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद यह कह चुके हैं कि योजना की राशि को धीरे-धीरे 3000 तक ले जाया जाएगा।

योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाएगी।
  • महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए और परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
  • योजना का लाभ पाने के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति सभी वर्गों की महिला आवेदन कर सकती हैं।
  • स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रही लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • यदि इस योजना में आवेदन करने वाली महिला किसी दूसरी योजना की लाभार्थी है और उस योजना से उसे हर महीने 1250 रुपये से कम मिल रहा है, तो उसे लाडली बहना योजना में 1250 रुपये में बची रकम का भुगतान किया जाएगा।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews