Mohan Cabinet Meting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में आज मंगलवार सुबह 11 बजे होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद सीएम अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
mohan cabinet meting

Mohan Cabinet Decision 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। बैठक में गेहूं खरीदी के बाद भंडारण, कर्मचारियों के प्रमोशन, नक्सलवाद व जंगली हाथियों के प्रबंधन समेत कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है

इसके अलावा प्रदेश हित में भी कई अहम फैसले लिए जा सकते है।प्रशासनिक व विकास संबंधी कई मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।पिछली कैबिनेट बैठक में पेंशन कार्यालय के स्टॉफ में कमी, नक्सवाद के सफाए के लिए 850 पद मंजूर समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

  • छत्तीसगढ़ से आने वाले जंगली हाथियों के प्रबंधन को लेकर प्रस्ताव। नीति के साथ बजट को मंजूरी मिल सकती है।
  • इस साल हुई गेहूं खरीदी को लेकर भी चर्चा की जाएगी।इस वर्ष लगभग 9 लाख किसानों से 77 लाख 74 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन हुआ है। गत वर्ष 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन हुआ था। किसानों से उपार्जित गेहूँ में से 73 लाख 51 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ का सुरक्षित भण्डारण किया जा चुका है। अभी तक लगभग 17 हजार 870 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।
  • सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर भी फैसला हो सकता है। चुंकी बीते दिनों सीएम ने कहा था कि अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र होगी।इसका कैबिनेट बैठक में निर्णय होगा।
  • पुलिस विभाग में पदों पर भर्ती पर चर्चा। सोमवार को सीएम ने 8500 पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दी है और जल्द भर्ती शुरु करने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंगलवार के कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:35 बजे मंत्रालय ।कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगे।
  • सीएम दोपहर 3 बजे पिछड़ा वर्ग, घुमंतू जाति और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक ।
  • दोपहर 4:15 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना । शाम 5 बजे जबलपुर IT पार्क में सांदीपनि विद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम ।
  • शाम 6 बजे वे एक निजी अस्पताल के लोकार्पण समारोह ।इस दौरान मुख्यमंत्री एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में युवाओं को संबोधित भी कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews