MP News : विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा- मैहर बनेगा नया जिला, इसकी प्रक्रिया आज से कर रहे शुरू

MP shivraj

CM Shivraj Singh Chouhan  : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सतना से अलग कर मैहर को प्रदेश का 57वां जिला बनाने की घोषणा की। इससे पहले CM पांढुर्णा (छिंदवाड़ा), नागदा (उज्जैन) और पिछोर (शिवपुरी) को भी नया जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। बता दे कि लंबे समय से विंध्य को अलग प्रदेश बनाने की मांग उठ रही है, ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले मैहर को अलग जिला बनाने की घोषणा करके सीएम ने वोटरों और जनता को साधने की कोशिश की है।

सीएम की बड़ी घोषणा- मैहर बनेगा नया जिला

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मां शारदा की पवित्र नगरी मैहर को जिला बनायेंगे और इसकी प्रक्रिया हम आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं। मैहर के विकास में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैया के आशीर्वाद से विकास और जनकल्याण के सभी संकल्प पूर्ण होंगे। जय माँ शारदा! उन्होंने कहा कि मुझे मैहर आकर ही जिला बनाने की घोषणा करने थी, लेकिन केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मंडला और श्योपुर आगमन के कारण मेरा मैहर आना संभव नहीं हो सका। मैं माँ का आशीर्वाद लेकर ही आज यह घोषणा कर रहा हूँ।

सीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभा में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद गणेश सिंह, मंत्री रामखेलावन पटेल, बीजेपी जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा मौजूद रहे। खास बात ये है कि आज BJP की जन आशीर्वाद यात्रा मैहर पहुंची है और सीएम ने भोपाल से इसे वर्चुअली संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

ऐसा हो सकता है मैहर जिला

माना जा रहा है कि मैहर जिले में मैहर रामनगर तहसील का पूरा हिस्सा होगा, वही उचेहरा का आधा हिस्सा भी मैहर में जाएगा। उचेहरा और परसमिनया सर्किल को मैहर में शामिल किया जाएगा । इसके अलावा अमरपाटन का दो तिहाई हिस्सा यानी मौहारी, कटरा और अमरपाटन सर्किल को भी नए जिले में शामिल किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews