खुशखबरी : सोमवार को MP के हजारों शिक्षकों को मिलेगा तोहफा, सीएम शिवराज देंगे नियुक्ति-बधाई पत्र, 3 वर्षों में 49048 शिक्षकों की हुई नियुक्ति

MP shivraj

MP Teacher Appointment Letter : मध्य प्रदेश के हजारों शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। 21 अगस्त सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल में शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम भोपाल के भेल (बरखेड़ा) स्थित सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे होगा। इसके तहत नवनियुक्त 5 हजार 580 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। बता दे कि प्रदेश में 15,206 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। बीते 3 सालों में 49, 048 शिक्षकों की नियुक्ति हुई हैं।

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान 21 अगस्त को नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति बधाई पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान भारत के भविष्य और निर्माण के लिए निर्मित नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसरण में, प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में नवनियुक्त शिक्षकों को उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित कर अध्यापन में उत्कृष्टता एवं शिक्षा में नवीन आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित भी करेंगे। इसमें सत्र 2023-24 में नवनियुक्त 5 हजार 580 शिक्षकों को नियुक्ति बधाई पत्र दिये जायेंगे। कार्यक्रम में मंत्री जनजातीय कार्य विभाग सुश्री मीना सिंह एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री  इन्दर सिंह परमार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण भी किया जायेगा।

अबतक 49 हजार 48 पदों पर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

  •  विगत तीन वर्षों में स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग में प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 49 हजार 48 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं।
  • सत्र 2021-22 में स्कूल शिक्षा में 14 हजार 644 एवं जनजातीय कार्य विभाग में 6 हजार 335 शिक्षकों को नियुक्ति देकर कुल 20 हजार 979 शिक्षको की नियुक्ति की गई है।
  • सत्र 2022-23 में स्कूल शिक्षा में 11 हजार 903 एवं जनजातीय कार्य विभाग में 10 हजार 586 शिक्षकों को नियुक्ति देकर कुल 22 हजार 489 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
  • सत्र 2023-24 में स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार 498 एवं जनजातीय कार्य विभाग में 82 शिक्षकों को नियुक्ति देकर कुल 5 हजार 580 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
  • वर्तमान सत्र 2023-24 में स्कूल शिक्षा विभाग में 15 हजार 206 पदों पर नियुक्ति की कार्यवाही प्रचलित है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews