मध्य प्रदेश मौसम: आज मंगलवार को 50 से ज्यादा जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, मेघगर्जन-बिजली की भी चेतावनी, जानें मानसून पर अपडेट

मध्य प्रदेश में सोमवार देर शाम मानसून ने दस्तक दे दी है और अब तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। इसके असर से अब प्रदेश में झमाझम बारिश और आंधी का दौर चलेगा। इस दौरान कहीं-कहीं भारी या अति भारी बारिश भी हो सकती है।
mp weather

एक दिन की देरी से आखिरकार मध्य प्रदेश में 16 जून को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते मानसून ने दस्तक दे दी है। उम्मीद है कि यह अगले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।हालांकि सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में प्रवेश करेगा। एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।

फिलहाल एक हफ्ते तक प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा और लोगों को उमस, गर्मी और लू से राहत मिलेगी। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आज मंगलवार को पूरे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

MP में मानसून की दस्तक, एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय

  • सोमवार को मानसून की उत्तरी सीमा मध्य प्रदेश के खरगोन, गुजरात के वेरावल, भावनगर, वडोदरा, महाराष्ट्र के अमरावती, छत्तीसगढ़ के दुर्ग और ओडिशा- बंगाल में बरगढ़, चांदबली, सैंडहेड आइलैंड, बलुरघाट तक पहुंच गई है।24 घंटों में इंदौर संभाग के धार, खंडवा और बुरहानपुर जैसे जिलों में मानसून के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसके असर से प्रदेश के दूसरे हिस्सों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
  • वर्तमान में दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।पूर्वी एमपी से लेकर बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तरी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है, इससे लेकर पश्चिमी एमपी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। पूर्वी यूपी और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है।

MP Weather : अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मंगलवार 17 जून : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश/हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ।

बुधवार 18 जून : अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में भारी बारिश । भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल में बारिश ।

गुरूवार 19 जून : भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में आंधी और बारिश ।

शुक्रवार 20 जून: कटनी में अति भारी बारिश । उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, खंडवा, झाबुआ में भी भारी बारिश हो सकती है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर में मौसम साफ रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी-बारिश ।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews