मध्य प्रदेश मौसम पर बड़ा अपडेट, आज 33 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, गिर सकते है ओले, 5 मई तक वर्षा का दौर, जानें अपने शहर का हाल

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 5 मई तक प्रदेश में बारिश ओले का दौर बना रहेगा। कुछ जिलों में दिन में गर्मी रहेगी, जबकि शाम के बाद मौसम बदलेगा। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।
mp Weather Update

MP Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात और ट्रफ लाइन के चलते सोमवार तक मध्य प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में इसका सबसे ज्यादा असर रहेगा। गुरूवार को प्रदेश के 17 जिलों में बारिश के साथ धूल भरी आंधी चली।रतलाम जिले के आलोट में सबसे ज्यादा 16 मिमी बारिश,शाजापुर में 73 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा व हल्की बारिश के साथ मैहर जिले में ओले गिरे।

आज शुक्रवार को 33 जिलों में बादल, बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। 5 जिलों में ओले  भी गिर सकते हैं।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और दक्षिण-पूर्वी एवं मध्य राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक से होकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। शुक्रवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है इसके असर से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

MP: सोमवार तक बादल/बारिश/आंधी का अलर्ट

  • 2 मई शुक्रवार : जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर,शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, सागर में आंधी, बारिश के साथ ओले ।रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, भोपाल, शाजापुर, सीहोर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल में आंधी ।
  • 3 मई शनिवार: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले ।ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, हरदा, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर में आंधी ।
  • 4 मई रविवार: ग्वालियर, जबलपुर, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना में तेज आंधी और गरज-चमक की स्थिति ।
  • 5 मई सोमवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर कहीं, गरज-चमक और आंधी बारिश । झाबुआ, अलीराजपुर, धार, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आसमान साफ ।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews