MP Weather : 3 दिन तक वर्षा, आज 15 जिलों में बारिश-बिजली और आंधी का अलर्ट, गिर सकते है ओले, 26 को फिर एक्टिव होगा सिस्टम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे आसमान में घने बादल छाएं रहेंगे । इसके असर से इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर-चंबल अंचल समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का प्रभाव देखने को मिलेगा।फिलहाल तापमान में बढोत्तरी के आसार कम है। मई में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।
MP Weather

MP Weather Alert Today: मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन के साथ अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते अगले 3 दिनों तक मेघ गर्जन, बारिश और तेज हवा की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तेज हवा, आंधी के साथ बारिश हुई। आज मंगलवार को 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग ने आज मंगलवार को खरगोन, धार, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट,नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और पांढुर्णा जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर,बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर और मैहर जिलों में कहीं-कहीं बारिश, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना जताई है।इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

26 अप्रैल को एक्टिव होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल 25 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। 26 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अनुमान है, जिसका ग्वालियर, जबलपुर भोपाल और इंदौर में असर देखने को मिलेगा। इस सिस्टम के असर से अप्रैल अंत तक बारिश जारी रहने का अनुमान है।

पश्चिनी विक्षोभ और चक्रवात ने बदला एमपी का मौसम

वर्तमान एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। दक्षिणी राजस्थान एवं उससे लगे उत्तरी गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तरी ओडिशा तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है । दक्षिणी तेलंगाना के पास दो अलग-अलग दिशाओं से आ रही हवाओं का मिलन हो रहा है। इन सभी मौसम प्रणालियों और प्रति चक्रवात के कारण अरब सागर से लगातार नमी आने लगी है और प्रदेश में बादल, बारिश और हवाओं का दौर शुरू हो गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews