MP Weather Update : 24 घंटे में सक्रिय होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम, छाए रहेंगे बादल, 29 जिलों में बिजली-बारिश की चेतावनी, गिरेंगे ओले! IMD पूर्वानुमान

MP Weather

MP Weather Alert Today : 24 फरवरी के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 25-26 फरवरी को फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है, इससे प्रदेश के 29 जिलों में बादल छाने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है, हालांकि इंदौर-उज्जैन में मौसम साफ रहेगा लेकिन बादल छा सकते है।शुक्रवार शनिवार को बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

अगले 24 घंटे में सक्रिय होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण – पूर्वी एमपी से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी है, जो विदर्भ और तेलंगाना से होकर जा रही है, जिसकी वजह से तेज हवाएं चल रही है और मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।  24 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के बाद 25 फरवरी से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है, इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है।

29 जिलों में बारिश के आसार, गिरेंगे ओले

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन बाद नए सिस्टम के सक्रिय होने से सिवनी, बालाघाट में हल्की बारिश के साथ नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, डिंडोरी और मंडला में गरज-चमक की संभावना है। भोपाल, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, विदिशा, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, कटनी, पन्ना, सतना, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना है। मराठवाड़ा से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। चक्रवातीय परिसंचरण उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है और एक ट्रफ़ लाइन दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से तमिलनाडु तक विस्तृत है जो मौसम को प्रभावित कर रही है।
  • उत्तर भारत से लेकर मध्य प्रदेश तक पश्चिमी जेट स्ट्रीम बनी हुई है, इसमें 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और तापमान में गिरावट होने से वातावरण में नमी आ रही है और उत्तर प्रदेश से लगे जिलों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। अगले 48 घंटे के अंदर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जो फरवरी अंत में कई जिलों में बारिश करवाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews