मध्य प्रदेश वेदर: आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 1 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

48 घंटे बाद उत्तरी अंडमान सागर में एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय होने से 1 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर और उससे सटे मध्य भाग में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनेगा।
MP Weather Update

MP Weather Forecast : मध्य प्रदेश में अबतक 12 जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में वर्षा हो रही है। आज रविवार को इंदौर संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा तो भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 2 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। इधर, 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनकर 1 अक्टूबर को उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक पहुंचकर कम दबाव का क्षेत्र बना सकता है।प्रदेश में अब तक औसत 44.1 इंच बारिश हो चुकी है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

दक्षिण तटीय ओडिशा पर बने अवदाब के दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होते हुए लगभग पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और धीरे- धीरे एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है। एक ट्रफ़ दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर बने अवदाब से लेकर तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए गोवा तक माध्य समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है। 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 1 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर और उससे सटे मध्य भाग में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, इसके असर से 2-3 अक्टूबर तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

आज रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • इंदौर संभाग के अलीराजपुर, धार, बड़वानी खरगोन जिलों में तेज बारिश
  • देवास हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में बारिश
  • भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा

इन जिलों से मानसून विदा

अबतक मध्य प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है।इसमें उज्जैन, राजगढ़,अशोकनगर ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और उज्जैन शामिल हैं।

Madhya Pradesh: 1 जून से 27 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 20% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 16% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 23% अधिक वर्षा हुई है। एमपी में अब तक 44.3 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 120 प्रतिशत है।
  • अब तक 37.1 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
  • सबसे कम बारिश वाले जिलों में बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा खरगोन और शाजापुर शामिल हैं।सबसे कम बारिश खरगोन में 27.3 इंच , शाजापुर में 28.7 इंच, खंडवा में 29.1 इंच, बड़वानी में 30.9 इंच और धार में 32.8 इंच हुई है।
  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।
  • इस बार गुना में सबसे ज्यादा 65.4 इंच पानी गिर चुका है। रायसेन में 61.1 इंच, मंडला में 60.5 इंच, श्योपुर में 56.6 इंच और अशोकनगर में 56 इंच बारिश हो चुकी है।

MP Weather Forecast Till 1 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews