MP Weather : आज भी बादल बारिश का अलर्ट, 2 मई तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

2-3 दिन तक पूर्वी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं।मंगलवार से प्रदेश में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
MP Weather

MP Weather Update : साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन के चलते 2 मई तक प्रदेश के मौसम का मिजाज यूही बना रह सकता है। पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में इसका सबसे ज्यादा असर रहेगा। आज मंगलवार को पूर्वी हिस्से के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में गर्मी का असर तेज और भोपाल, इंदौर संभाग में भी तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।भोपाल अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

राजस्थान में हवा के ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है और राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका के रूप में है। इसके असर से 2-3 दिन तक पूर्वी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं।मंगलवार से प्रदेश में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

मंगलवार को कई जिलों में ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवा

  • अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिला में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट ।
  • नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, उमरिया और जबलपुर जिलों में कहीं कहीं बारिश व वज्रपात । 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं के लिए ऑरेंज अलर्ट ।

बुधवार गुरूवार को भी प्रदेश में हीटवेव व बारिश का अलर्ट

  • 30 अप्रैल: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया,भिंड में लू/हल्की बारिश ।अशोकनगर, गुना, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा एवं बुरहानपुर में हीटवेव । रीवा, मऊगंज, सीधी और अनूपपुर में बूंदाबांदी ।
  • 1 मई: इंदौर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन,अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर में हीटवेव । ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया में दिन में लू/बारिश ।निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, रायसेन, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मैहर और सतना में बारिश ।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • सोमवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, उमरिया, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश ।कहीं-कहीं तेज आंधी-तूफान ओले।
  • दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई।
  • पश्चिमी क्षेत्रों के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज।। पूर्वी क्षेत्रों के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
  • रतलाम में 44 डिग्री , भोपाल में 41.2, ग्वालियर 41.8, इंदौर 41.4, उज्जैन 42, जबलपुर 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews