मध्य प्रदेश मौसम: आज बुधवार को 40 जिलों में झमाझम बारिश-तेज आंधी का अलर्ट, वज्रपात-मेघगर्जन के आसार, मानसून की दस्तक जल्द

चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के असर से 7 जून तक प्रदेश में मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। 10 जून से मानसूनी गतिविधियां शुरू होने का अनुमान है।
MP Weather

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है। आज बुधवार को भी 39 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, इनमें 17 जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है।फिलहाल 7 जून तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान है।

आज भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग के ज्यादातर शहरों में मौसम खराब रहेगा।इससे पहले मंगलवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नीमच, धार, खरगोन, रायसेन, मंदसौर, छतरपुर के खजुराहो, मंडला, रीवा, सागर, उमरिया में बारिश हुई।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर ही गुजर रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। एक द्रोणिका भी संबद्ध है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
  • उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है।इन सभी मौसम प्रणालियों के चलते प्रदेश में बादल बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है। 10 जून के बाद मानसूनी हलचल तेज होने की संभावना है। उसके बाद पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।

MP Weather :7 जून तक जारी रहेगा बादल बारिश

  • 4 जून बुधवार: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा में तेज आंधी /रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर गुना, राजगढ़, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश ।
  • 5 जून गुरूवार: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट ।
  • 6 जून शुक्रवार: अशोकनगर, विदिशा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा और बैतूल में तेज आंधी चलने और बारिश ।
  • 7 जून शनिवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश /हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews