मध्य प्रदेश मौसम: आज भी 30 जिलों में मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, 16 शहरों में ओलावृष्टि के आसार, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान से लेकर उत्तर बंगाल तक द्रोणिका सक्रिय है जिसके असर से मध्य प्रदेश में 4 दिनों तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
MP Weather Update

MP Weather Alert: सोमवार को मध्य प्रदेश के मौसम में एकदम से बड़ा बदलाव देखने को मिला। 40 से ज्यादा जिलों में आंधी बिजली के साथ जमकर बारिश हुई। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। फिलहाल 9 मई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।

आज मंगलवार को भोपाल इंदौर समेत 30 शहरों में गरज चमक के साथ बारिश और 1 जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है।कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा तक रह सकती है।मई महीने में मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ की वजह से देखने को मिल रहा है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का नया अपडेट

  • वर्तमान में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब एवं उत्तर-पश्चिम राजस्थान में हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में सक्रिय और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है।
  • द्रोणिका उत्तर-दक्षिण दिशा में मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक से होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है और उत्तरी मराठवाड़ा में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।
  • इसके असर से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से निरंतर नमी आ रही है और प्रदेश में मौसम बदला हुआ है।आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

MP Weather: 9 मई तक बारिश/आंधी/ओले का दौर

  • 6 मई मंगलवार: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी,मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में ओलावृष्टि ।इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, देवास, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, , विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, कटनी, सतना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में गरज-चमक, बारिश और आंधी ।
  • 7 मई बुधवार: मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी,मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में ओलावृष्टि।  इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीरातपुर, धार, बड़वानी में हल्की बारिश और आंधी ।
  • 8 मई गुरूवार: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी में गरज-चमक के साथ बारिश ।
  • 9 मई शुक्रवार: ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में गरज-चमक, बारिश और आंधी ।

MP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews