MP Weather : आज कई जिलों में बर्फीली हवाओं का असर, 10 फरवरी के बाद बादल बारिश के आसार, पढे़ मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर-उज्जैन में तापमान में गिरावट आएगी। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। 
MP Weather

MP Weather Update: एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों और उत्तरी हवाओं के असर से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।अगले दो दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी प्रकार बना रहने की संभावना है।

7-8 जनवरी को हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट आ सकती है। रात और सुबह हल्की ठंड का असर बना रहेगा।इस दौरान प्रदेश में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा, साथ ही दिन-रात के तापमान में वृद्धि होगी।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

शुक्रवार को निवाड़ी, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, राजगढ़, शाजापुर छतरपुर ,धार, झाबुआ, रायसेन, विदिशा, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, दतिया, अशोकनगर और आगर में हल्की शीतलहर का प्रभाव ।

अगले हफ्ते से फिर बादल बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 8 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर-उज्जैन में तापमान में गिरावट आएगी। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। उत्तरी हवाओं के कारण शुक्रवार-शनिवार को तापमान में गिरावट होगी।नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार से हवाओं का रुख बदलने से पारा चढ़ेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews