मध्य प्रदेश वेदर: आज भी 40 जिलों में बदला रहेगा मौसम, मेघगर्जन-बारिश के साथ आंधी का अलर्ट, गिर सकते है ओले

वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है।10 मई तक बादल बारिश व ओले का अलर्ट जारी किया गया है।
MP weather

MP Weather Alert:अलग अलग स्थानों पर सक्रिय 4 मौसम प्रणालियों के असर से 10 मई तक प्रदेश का मौसम यूही बना रहेगा।आज बुधवार को इंदौर, भोपाल, उज्जैन संभागों में कई स्थानों पर और जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभागों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

इस दौरान अलीराजपुर, धार, झाबुआ में ओले गिर सकते हैं और भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में तेज आंधी चलने का अनुमान है।60-70 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार को प्रदेश के किसी भी शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस नहीं पहुंचा। सबसे गर्म नरसिंहपुर और खजुराहो रहे, जहां 39.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इंदौर में लगभग 1 इंच बारिश दर्ज की गई।

4 वेदर सिस्टम सक्रिय

वर्तमान में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। पश्चिमी राजस्थान और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग पूर्वोत्तर राजस्थान में एक एक चक्रवात सक्रिय है, जिससे उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, सिक्किम होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी है।इसके असर से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से निरंतर नमी आ रही है और प्रदेश में मौसम बदला हुआ है।आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

MP Weather: 10 मई तक बारिश/आंधी/ओले का दौर

7 मई बुधवार : अलीराजपुर, धार, झाबुआ में ओले गिर सकते हैं। वहीं,ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, इंदौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हवा की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटा । श्योपुर, मुरैना, रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, देवास, नरसिंहपुर, जबलपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में गरज-चमक, बारिश और आंधी ।

8 मई गुरूवार : इंदौर, उज्जैन, गुना, नर्मदापुरम, बैतूल, नीमच, मंदसौर आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी ।

9 मई शनिवार : ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, धार और बड़वानी में हल्की बारिश ।

10 मई रविवार: पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, श्योपुर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी में गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews