MP Weather : 16 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम, 17 अगस्त के बाद बदलेगा मौसम, आज 4 संभागों में हल्की वर्षा के आसार, जानें IMD अपडेट

CG weather

MP Weather Update Today : 18 अगस्त के बाद मध्य प्रदेश में लगा बारिश पर ब्रेक हट सकता है। 16 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने जा रहा है, जिससे रीवा, शहडोल, मंडला समेत पूर्वी हिस्से में बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।वही गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जिससे मध्यप्रदेश के इंदौर-उज्जैन संभाग के मौसम में बदलाव दिखाई देगा, वही लोकल सिस्टम की वजह से भोपाल में बूंदाबांदी हो सकती है। वही 15 अगस्त से पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बूंदबांदी हो सकती है, वही जबलपुर और ग्वालियर में धूप-छांव वाला मौसम रहने का अनुमान है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। 15 अगस्त से पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बना है, जो कम दबाव के क्षेत्र में बदलेगा। इसके प्रभाव से 17 अगस्त से हल्की से मध्यम वर्षा का दौर शुरू होने का अनुमान है, वही ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की उम्मीद की जा रही है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में बिहार के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है । एक द्रोणिका मणिपुर एवं दूसरी द्रोणिका बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।वही मानसून द्रोणिका हिमालय की तलहटी में पहुंच गई है। पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में आंध्रा के तट पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों का फिलहाल मध्य प्रदेश के मौसम पर विशेष असर नहीं पड़ रहा है, जिससे मानसून की गतिविधियां शिथिल बनी हुई हैं।

जानिए अगस्त तक कहां कितनी हुई बारिश

  1. पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 4% अधिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 2% कम
  2. प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर ।35 इंच से ज्यादा ।
  3. सिवनी-मंडला में 32 इंच से ज्यादा बारिश ।
  4. इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और रायसेन में 28 इंच से अधिक बारिश ।
  5. बालाघाट, कटनी, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, बैतूल, भिंड, देवास, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में बारिश का आंकड़ा 24 इंच के पार ।
  6. सतना, अशोकनगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और मुरैना में कम बारिश ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews