MP Weather : मानसून की सक्रियता तेज, 3 संभागों में भारी बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट, अगस्त में फिर बदलेगा मौसम, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

mp weather

MP Weather alert : ओडिशा और आंध्र प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते मध्य प्रदेश में जुलाई अंत तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मानसून की बढ़ती एक्टिविटी के चलते दो दिन तेज बारिश होगी। आज शनिवार को रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 15 जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,वही इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल ग्वालियर और उज्जैन में हल्की बारिश, इंदौर में रिमझिम और जबलपुर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक मानसून द्रोणिका ग्वालियर, सीधी, अंबिकापुर से होकर गुजर रही है। ऊपरी हवा का चक्रवात बंगाल व झारखंड पर बना हुआ है। हरियाणा में चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और अगले 24 घंटे के दौरान भी चंबल संभाग में अनेक स्थानों पर और ग्वालियर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि गुना, शिवपुरी एवं भिण्ड जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है।

इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

  1. सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  2. भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अबतक सामान्य से 5% बारिश ज्यादा

  1. मध्यप्रदेश में 1 जून से अब तक ओवरऑल 5% ज्यादा बारिश हुई है।
  2. प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 7% कम और पश्चिमी हिस्से में 16% ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
  3. सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सीहोर, नर्मदापुरम, इंदौर और हरदा  में 24 से 27 इंच के बीच बारिश ।
  4. बैतूल, मंडला, सागर, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, रायसेन और विदिशा में 20 इंच या इससे ज्यादा बारिश ।
  5. भोपाल, अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, आगर-मालवा, गुना, झाबुआ, नीमच और शाजापुर में 16 इंच।
  6. सतना में 8 इंच से भी कम ।
  7. रीवा, सिंगरौली, दतिया और ग्वालियर में 10 इंच से कम बारिश दर्ज की गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews