MP Weather Update: 29 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, 30 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

MP Weather Update

MP Weather Update Today : अगले 48 घंटों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा और 29-30 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होगी।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा । इसके बाद अप्रैल महीने से प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और गर्मी का असर तेज होगा।

32 जिलों में बूंदाबांदी के आसार

  • एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही अरब सागर से नमी आएगी और प्रदेश में 29-30 मार्च को बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी।इस दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत 32 जिलों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है।
  • 29-30 मार्च को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, राजगढ़, देवास, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, दतिया, भिंड, मुरैना, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी में मौसम बदल सकता है।
  • वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जिसका असर छतरपुर, मैहर, सतना और रीवा जिलों में देखने को मिल रहा है, तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है लेकिन 2 दिन बाद बादल छाएंगे और बूंदाबांदी होगी।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियों सक्रिय है।एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पूर्वी विदर्भ से लेकर दक्षिणी कर्नाटक तक एक द्रोणिका है। इसके अतिरिक्त 29 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इसके असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है और बादल छा रहे है। अभी दो दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा। 30 मार्च से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटे का हाल

मंगलवार को दमोह में दिन का तापमान 40.2 डिग्री, नर्मदापुरम, रतलाम और धार में 39 डिग्री, उज्जैन में पारा 38.5 डिग्री ,भोपाल में 37.3 डिग्री, ग्वालियर में 36.5 डिग्री, शिवपुरी, उमरिया, नौगांव गुना में 37 डिग्री, बैतूल, मंडला, खजुराहो, शाजापुर, खरगोन खंडवा 38 डिग्री, ,पचमढ़ी में 32.8 डिग्री और इंदौर में 37.5 डिग्री , जबलपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews