24 घंटे बाद दिखेगा मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव, आज 11 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, जानें शहरों का हाल- IMD नया अपडेट

16 अप्रैल से प्रदेश में लू का असर देखने को मिलेगा। खासकर ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग के जिलों में लू चलेगी।
mp Weather

MP Weather Alert : मंगलवार से एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार से तापमान में इजाफा होते ही लू चलने लगेगी।इससे पहले आज सोमवार को मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

एमपी मौसम विभाग ने आज रीवा शहडोल संभाग के रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

16 अप्रैल से चलेगी हीटवेव

16 अप्रैल से प्रदेश में लू का असर देखने को मिलेगा। खासकर ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग के जिलों में लू चलेगी। इनमें मंदसौर, नीमच रतलाम, गुना, श्योपुर और शिवपुरी सहित कुछ जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और पूर्वोत्तर एमपी और आसपास हवा के ऊपरी भाग में भी बना एक चक्रवात अब कमजोर हो गया है, जिसके असर से मौसम में बदलाव आने लगा है। 16 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय होने से तापमान बढ़ेगा और गर्मी का असर तेज होगा।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • रविवार को खरगोन के महेश्वर में तेज बारिश और ओले गिरे। सतना में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
  • अशोकनगर, सिंगरौली में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।
  • नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री, खंडवा-धार में 40.1 डिग्री, खरगोन और नरसिंहपुर में 40 डिग्री रहा।
  • भोपाल में 38.8 डिग्री, इंदौर में 38.6 डिग्री, ग्वालियर में 36 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.4 डिग्री दर्ज किया गया।
  • सबसे कम पचमढ़ी में 32.8 डिग्री रहा। नौगांव में 34 डिग्री, रीवा-सीधी में 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews