MP Weather : फिर बदेलाग मौसम, सितंबर में बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम के बनने की उम्मीद, इन जिलों में बारिश के आसार, बुधवार-गुरूवार को ऐसा रहेगा वेदर

UP Weather,

MP Weather Update Today : वर्तमान में कोई मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय ना होने के चलते फिलहाल तेज बारिश के आसार नहीं है। अगले दो दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा, तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन 1-2 सितंबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसूनी एक्टिविटी से बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से जबलपुर-शहडोल संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। बुधवार को इंदौर भोपाल में हल्के बादल छाए रहेंगे और दिन में धूप निकलने की संभावना है। जबलपुर में भी मौसम साफ रहेगा, एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

3 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में आएगी तेजी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 2 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश होने की संभावना नहीं है, हालांकि नई मौसम प्रणाली सक्रिय होने से 3 सितंबर से मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी और अच्छी का दौर फिर शुरू होने की संभावना है। इसका असर जबलपुर-शहडोल संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा।आगामी तीन सितंबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य स्थिति में आते ही नमी आना शुरू हो जाएगी और फिर से बारिश का दौर शुरू होगा।

नए सिस्टम के सक्रिय होने से पूर्वी एमपी में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर में कोई नया सिस्टम सक्रिय ना होने के चलते अगले पांच दिन तक तेज बारिश के कोई आसार नही है, इस दौरान तापमान में वृद्धि होगी, हालांकि लोकल सिस्टम से कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान भिंड व दतिया जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। इंदौर में भी 3-4 दिन बारिश के आसार नहीं है लेकिन नए वेदर सिस्टम से सितंबर माह में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में तेजी देखी जाएगी।तीन सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में कुछ मानसून हलचल शुरू होने से चार सितंबर से पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews