MP Weather : 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, ग्वालियर-चंबल में छाएंगे बादल, जानें कब होगी बारिश?

3 फरवरी को तीव्र आवृत्ति के पश्चिमी विक्षोभ के आने पर ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं।
MP Weather

MP Weather  Update Today : 15 फरवरी तक प्रदेश में 2 बार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी रहेगा, जिससे ठंडक का अहसास भी होता रहेगा।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को ग्वालियर-चंबल में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है।4 फरवरी को भी मौसम बदला रहेगा।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं और छत्तीसगढ़ के आसपास बने प्रति चक्रवात के कारण हवाओं के साथ नमी नहीं आ रही है, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है। 12 से 14 फरवरी के बीच फिर बारिश होने की संभावना है। बारिश से सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी।20 फरवरी के बाद ठंड का असर कम होगा। जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  •  वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के पास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और पूर्वी राजस्थान पर प्रेरित चक्रवात मौजूद है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है, इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के आसपास प्रति चक्रवात भी बना रहने से हवाओं के साथ नमी नहीं आ रही है।
  • 3 फरवरी को तीव्र आवृत्ति के पश्चिमी विक्षोभ के आने पर ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं।कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।वही हिस्सों में अभी तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews