MPPEB : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, परीक्षा तारीख में बदलाव, नई टाइम टेबल घोषित, 2557 पदों पर होनी है भर्ती

MPPEB

mppeb

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल उम्मीदवारों की ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा की तारीख में संशोधन कर दिया गया। हालांकि परीक्षा को स्थगित नहीं किया गया है लेकिन परीक्षाओं की नवीन तारीखों की घोषणा कर दी गई है, जो उम्मीदवारों के लिए जानना बेहद आवश्यक है।

MPPEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया गया है। जिसके तहत समूह तीन उपयंत्री मानचित्रकार समकक्ष पदों की भर्ती और बैकलॉग हेतु परीक्षा तिथि की घोषणा की गई है। परीक्षा तिथि में वृद्धि करते हुए परीक्षा के आयोजन 6 नवंबर 2022 से शुरू किए जाएंगे। हालांकि परीक्षा की अन्य सभी शर्तों को समान रखा गया है।

Read More : Government Job 2022 : यहाँ 51 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 30 सितंबर से पहले करें आवेदन

बता दें कि इससे पहले प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा एक संशोधित सूचना जारी की गई थी। जिसमें परीक्षा की तारीख 24 सितंबर 2022 निर्धारित की गई थी। हालांकि अभी फिर से इसे बढ़ाया गया है परीक्षा 6 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा व्यापम समूह तीन सीधी और बैकलॉग भर्ती ऑनलाइन परीक्षा पद्धति और नई समय सारणी की भी घोषणा की गई।

परीक्षा शुरू – 06 नवंबर 2022

परिषद शिफ्ट में आयोजित की जाएगी परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर 12:00 बजे तक संचालित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 7:00 बजे सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

वहीं परीक्षा के दूसरे शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसके लिए छात्रों को रिर्पोटिंग टाइम 12:30 बजे तक किए गए हैं।

बता दें कि इन परीक्षाओं के तहत सीधी भर्ती के माध्यम से 2198, संविदा पर 111 पद और बैकलॉग के 248 सहित कुल 2557 पद भरे जाएंगे।

इस परीक्षा के लिए राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर जबलपुर ग्वालियर उज्जैन नीमच रतलाम मंदसौर सागर सतना खंडवा सीधी और रीवा में परीक्षा केंद्र तैयार किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews