MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड पर आयोग ने जारी किया आदेश, 763 पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की उम्मीदवारों (MPPSC Candidate) के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 700 से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती (Recruitment)  के लिए प्रवेश पत्र (Admit card) के संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई है। जो छात्रों के लिए जानना बेहद आवश्यक है। इस भर्ती के लिए परीक्षा 25 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

इससे पहले मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र पर बड़ी अपडेट दी गई है। अभ्यर्थियों को सूचित करते हुए कहा गया है कि पदों की पूर्ति के लिए 25 सितंबर से होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 सितंबर से MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट और एमपी ऑनलाइन पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Read More :  लाखों कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली का तोहफा, DA में 3 फीसद की होगी वृद्धि, बकाए एरियर्स का होगा भुगतान, हड़ताल समाप्त

इस परीक्षा के तहत कुल 763 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के 693 पद के अलावा होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के 43 पद और यूनानी चिकित्सा अधिकारी के 28 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

उम्मीदवार अपनी निजी जानकारी प्रविष्ट कर एडमिट कार्ड को एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। MPPSC ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर को ही परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा 3 घंटे की होगी दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

12:00 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 11:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी। भोपाल के अलावा इंदौर जबलपुर ग्वालियर और अन्य शहरों में परीक्षा केंद्र तैयार किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews