MP: रविवार को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जल्द होगी मानसून की एंट्री

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 22 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से अगले 48 घंटों में एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदलने वाला है।  इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में 22-23 मई के आसपास गरज-चमक और तेज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज शुक्रवार 20 मई को 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।वही 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े… PM Kisan: इस दिन जारी की जाएगी 11वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में नौगांव में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वही खजुराहों, नौगांव, दतिया और ग्वालियर में लू का असर देखने को मिला।22 और 23 मई को एक द्रोणिका बनने के आसार है, जिसका राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों तक विस्तार रहेगा। इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में 22-23 मई के आसपास गरज-चमक व तेज आंधी के साथ बारिश के संकेत है। 24 से प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती है, जिसके असर से 25-26 मई प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदा-बांदी होगी।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार,  अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण इंदौर सहित पश्चिमी मप्र में 22 से 23 मई के बाद गरज- चमक के साथ बादल व प्री- मानसून गतिविधियां भी दिखाई देगी।आगामी दिनों में प्रदेश में ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, दमोह, छतरपुर व टीकमगढ़ जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। 20 मई को बालाघाट एवं सिवनी के जिलों में गरज-चमक व धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Politics: यह क्या बोले मंत्री जी…2019 की गलती के लिए क्षमा करो महाराज! देखें वीडियो

एमपी मौसम विभाग (MP Weather And Monsoon Update) के अनुसार, भोपाल में मानूसन 15 से 18 जून के आसपास पहुंचने का अनुमान है। 22 मई से प्रदेश के कुछ इलाकों भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन और इंदौर में हल्की बारिश के आसार है। 28 मई के बाद प्री मानसून की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी। माना जा रहा है कि 10 से 15 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।इस बार मानसून भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों में ज्यादा मेहरबान रहेगा। जबलपुर और सागर संभाग में यह सामान्य रहेगा। भोपाल में 15, जबलपुर में 12 जून, इंदौर-उज्जैन में 20 जून के बाद मानसून दस्तक दे सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews