कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, स्थानीय अवकाश की घोषणा, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय, मिलेगा लाभ

employees

Employees Holiday 2023 : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत उन्हें छुट्टियों का लाभ मिलेगा इसके साथ ही स्थानीय अवकाश घोषित होने की स्थिति में जिले के स्कूल बंद रहेंगे। जिसका लाभ कर्मचारी शिक्षकों को भी मिलना है।

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कलेक्टर द्वारा तीन स्थानीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत गणेश चतुर्थी, भाईदूज और दीपावली पर अवकाश प्रदान किया गया है।

स्थानीय अवकाश की घोषणा

जारी आदेश के तहत बैतूल जिले में 9 मार्च को भाई दूज पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। इसके अलावा 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित रहेंगे। वही दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा के अवसर पर 12 नवंबर को संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।

कलेक्टर द्वारा आदेश जारी

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल की अधिसूचना एवं सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अंतर्गत स्वीकृत प्रावधानों के अनुसार कलेक्टर मनवीर सिंह बैस द्वारा वर्ष 2023 में बैतूल जिले में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज सरकारी संस्थानों को बंद रखा जाएगा। प्रोफेसर, शिक्षकों सहित कर्मचारियों को छुट्टियों का लाभ मिलना है। साथ ही छात्रों को भी लाभ मिलेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews