Transfer-Promotion 2022 : अधिकारियों के थोकबंद तबादले, प्रमोशन सहित नई पोस्टिंग के आदेश जारी, वेतन मैट्रिक्स लेवल में बढ़ोतरी, मिलेगा लाभ, यहां देखें लिस्ट

Transfer-Promotion 2022 : अधिकारियों के थोकबंद तबादले, प्रमोशन सहित नई पोस्टिंग के आदेश जारी, वेतन मैट्रिक्स लेवल में बढ़ोतरी, मिलेगा लाभ, यहां देखें लिस्ट

Officers Transfer and Promotion 2022 : राज्य में तबादले का दौर जारी है। लगातार हो रहे तबादले के बीच अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिस की सूची जारी कर दी गई है।

प्रमोशन-पोस्टिंग का लाभ

भारतीय पुलिस सेवा उत्तराखंड संवर्ग के अधिकारी सुखबीर सिंह आईपीएस को वेतन मैट्रिक्स स्तर 13 के पद पर एक जनवरी 2023 से पदोन्नति का लाभ दिया गया है। इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा उत्तराखंड संवर्ग में पुलिस उपनिरीक्षक वेतन मैट्रिक्स 13 के रिक्त पद और कार्यालय ज्ञापन संख्या में सृजित एक अस्थाई पद अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। 1 जनवरी 2023 से इन्हें पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

जिन अधिकारियों को पदोन्नति सौंपी गई है। उसमें दलीप सिंह कुंवर के अलावा ददनपाल शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में गठित स्थानांतरण समिति द्वारा कई अधिकारियों के तबादले किए गए है। जिस की सूची जारी कर दी गई है।

इनके हुए तबादले

  • नरेंद्र कुमार को उपनिदेशक नियोजन, उद्यान निदेशालय नियुक्त किया गया है।
  • नरेंद्र कुमार यादव को उपनिदेशक नियोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्यान निदेशालय रानीखेत नियुक्त किया गया है।
  • रजनीश सिंह उप निदेशक स्थापना निदेशालय मुख्यालय के पद पर राजकीय उद्यान सर्किट हाउस देहरादून में पदस्थ किया गया है।
  • प्रमोद कुमार त्यागी को प्रभारी मुख्य अधिकारी देहरादून नियुक्त किया गया है।
  • रामस्वरूप वर्मा को जिला उद्यान अधिकारी टिहरी नियुक्त किया गया है।
  • राजेंद्र कुमार को प्रभारी मुख्य उद्यान अधिकारी नैनीताल नियुक्त किया गया है।

यहां देखें लिस्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews