PM Kisan : किसानों के लिए ताजा अपडेट, इस दिन खाते में आएंगे 14वीं किस्त के 2000-2000! eKYC अनिवार्य, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

PM KISAN update

PM Kisan 14th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त पर ताजा अपडेट है। 14वीं किस्त से पहले जिन लाभार्थी किसानों ने अबतक भू सत्यापन,ई-केवाईसी और आधार लिंक की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे जल्द से जल्द करवा लें, अन्यथा अगली किस्त अटक सकती है। संभावना जताई जा रही है कि 15 जून के बाद कभी भी किसानों के बैंक खाते में योजना के 2000-2000 रुपए जारी किए जा सकते है, हालांकि फाइनल तारीख को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

क्या कहता है नियम

योजना के नियम के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि 14वीं किस्त 15 जून के बाद कभी भी जारी हो सकती है। नियम में बदलाव के बाद अब 14वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवायसी, आधार नंबर से बैंक खाता लिंक और भौतिक सत्यापन करवा लिया है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

क्या है योजना

दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, इसके तहत केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को 6000 रुपये 3 किस्तों में सालाना दिए जाते है। केन्द्र सरकार द्वारा हर 4 महीने में किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है।

बिना ईकेवायसी नहीं मिलेगी राशि

केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्यों के किसानों से अपील की है कि वे अपना ई-केवाइसी कराने के लिए फेस ऐप, किसान सीएससी सेंटर पर बायोमीट्रिक के माध्यम से या फिर पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करा लें। केंद्र सरकार ने पीएम किसान निधि सम्मान योजना के लिए फेस ऐप के माध्यम से ई-केवाइसी की शुरुआत की है। दो जून तक पूरे देश में 97,134 किसानों का फेस ऐप से ई-केवाइसी सत्यापन हुआ है।

ऐसे चेक करें ताजा अपडेट

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  4. मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  5. ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  6. इस लिस्ट को देखकर आप पता लगा सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी किसानों में है या नहीं।

ऐसे करें ई-केवाईसी

  1. सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट खुलने पर आपको स्क्रीन में फार्मर कॉर्नर में ई-केवाईसी के विकल्प को चुनना होगा।
  3. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  4. अब आपको यहां अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।अब आप सर्च बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  6. अब ओटीपी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews