PM Kisan : करोड़ों किसानों के लिए अपडेट, जल्द खाते में आएंगे 14वीं किस्त के 2000, फटाफट पूरा करें लें काम, जानें आपको पैसा मिलेगा या नहीं?

PM KISAN update

PM Kisan 14th Installment Update :  देश के 10 करोड़ किसानों का पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। 13वीं किस्त के बाद अब जल्द ही 14वीं किस्त के 2000-2000 रुपए किसानों के खाते में आने वाले है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्र सरकार द्वारा जून अंत तक किसानों के खाते में 14वीं किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में जारी किए जा सकते है। हालांकि फाइनल तारीख को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

14वीं किस्त के साथ मिलेंगे 13वीं किस्त के 2000

वहीं जिन किसानों को वेरिफिकेशन नहीं करने की वजह से 13वीं किस्त नहीं मिल पाई थी, वो अपना वेरिफिकेशन करवा लें, ऐसे में 14वीं किस्त के समय 13वीं किस्त की राशि भी मिल जाएगी, इस प्रकार उन्हें 4 हजार रुपये मिलेंगे। ध्यान रहे 14वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC, आधार नंबर से बैंक खाता लिंक और भौतिक सत्यापन करवा लिया है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। वही भरे गए आवेदन फॉर्म में जेंडर, नाम, खाता नंबर, मोबाई नंबर, आधार नंबर या पते की जानकारी एक बार फिर चेक कर लें, वरना एक गलती से किस्त अटक सकती है ।किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन स्टेटस पर गलत दी गई जानकारियों को सही कर लें।

क्या कहता है नियम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को 6000 रुपये 3 किस्तों में सालाना दिए जाते है। हर 4 महीने में किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है। योजना के नियम के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि 14वीं किस्त जून अंत तक कभी भी जारी हो सकती है।

ऐसे चेक करें अपने खाते की डिटेल्स

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  4. ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।फिर आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  5. अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं । अगर इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं।

ऐसे करें eKYC

  1. सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट खुलने पर आपको स्क्रीन में फार्मर कॉर्नर में ई-केवाईसी के विकल्प को चुनना होगा।
  3. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  4. अब आपको यहां अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।अब आप सर्च बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  6. अब ओटीपी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews