PM Kisan : किसानों के लिए नई अपडेट, जल्द पूरा कर लें ये 4 काम, इस दिन खाते में आएंगे 13वीं किस्त के 2000!

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan Yojana 13th Installment 2023: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के 12 करोड़ किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगली किस्त से पहले किसान 4 शर्तों को जल्दी से जल्दी पूरा कर लें वरना किस्त अटक जाएगी। पहला कि जमीन रिकॉर्ड वेरिफाई होना चाहिए। दूसरा ई-केवाईसी होना चाहिए। तीसरी शर्त है कि बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। चौथी शर्त यह है कि खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से जुड़ा होना चाहिए। चुंकी पिछली बार इन नियमों को पूरा ना करने पर करीब 2 करोड़ किसानों को बाहर कर दिया गया था और उन्हें 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिला था।

इस दिन जारी हो सकती है 13वीं किस्त

जिन किसानों ने इन 4 शर्तों को पूरा कर लिया है उनके खाते में जल्द 13वीं किस्त जारी कर दी जाएगी और जिन्होंने अबतक इसे अपडेट नहीं किया है उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है, संभावना है कि 13वीं किस्त के 2000 रुपए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी या फिर जनवरी के अंतर जारी कर सकती है।हालांकि तारीख को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

हेल्पलाइन नंवबर जारी, अभियान शुरू

कोई समस्या आने पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in, हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में किसानों को अपने रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए हर गांव में 16 जनवरी से एक विशेष अभियान शुरू किया गया है।बता दे कि  12वीं किस्त जारी होने के दौरान लाभार्थी सूची से तकरीबन 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के नाम काटे गए थे,इसमें अकेले उत्तर प्रदेश से 21 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटाए गए थे।वही छत्तीसगढ़ से भी कई किसानों को बाहर किया गया था।

क्या कहता है योजना का नियम

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को 6000 रुपये 3 किस्तों में सालाना दिए जाते है।केन्द्र सरकार द्वारा हर 4 महीने में किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है।योजना के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में उम्मीद है कि 2022 की तरह जनवरी में ही 13वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है। किसान अधिक जानकारी के लिए पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर अपडेट चेक करते रहें।

ऐसे चेक करें अपडेट

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।अब ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।
  • अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।फिर ‘Get Report’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी।
  • किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।
  • वही दाएं हाथ पर आपको सबसे ऊपर eKYC लिखा भी मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करके आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालें और OTP डालें।
  • अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews