
PM Kisan 14th Installment Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र की एक बड़ी योजना है। इसके तहत करोड़ों लाभार्थी किसानों को सालाना 6000 रुपए दिए जाते है।यह राशि जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है, को 3 किस्तों में हर 4 महीने में खातों में 2000-2000 रुपये के रुप में ट्रांसफर की जाती है। यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है। अबतक 13वीं किस्त जारी की जा चुकी है और अब किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है।अधिक जानकारी के लिए किसान आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर अपडेट चेक करते रहें।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14वीं किस्त को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि 14वीं किस्त का पैसा अप्रैल से जून के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। पिछली बार मई में किस्त जारी हुई थी तो उम्मीद है कि इस बार फिर मई अंत तक राशि भेजी जा सकती है। नियम के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। हालांकि फाइनल डेट को लेकर अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। राज्य सरकारों ने गलत तरीके से किस्त उठाने वालों से पैसा वसूलने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे किसानों के खिलाफ सरकार सख्त एक्शन लेने वाली है।
14वीं किस्त से पहले अपडेट करें ये दस्तावेज, ये किसान योजना से बाहर
- अगली किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी,आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग अनिवार्य है । यदि ये तीनों काम पूरे हुए हैं तब ही किसान के खाते में सम्मान निधि का पैसा मिलेगा।
- eKYC कराने के लिए किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। आधार सीडिंग के अपने बैंक की शाखा या पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।
- लैंड सीडिंग के लिए अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में संबंधित अधिकारी से सलाह ले सकते हैं।
- अगर आप किसी संवैधानिक पद पर काम कर रहे हैं, केंद्र या राज्य सरकार के मौजूदा या अवकाश प्राप्त कर्मचारी ,सरकार से पेंशन मिलती है तो भी आप इस योजना के योग्य नहीं माने जाएंगे और आप लाभ नहीं उठा सकते हैं।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड और बैंक अकाउंट , पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जमीन के दस्तावेज, नागरिकता प्रमाण पत्र किसानों के पास और ई-केवाईसी होना जरूरी है
- इसके अलावा योजना का लाभ परिवार के एक ही सदस्य को मिल सकता है, यानि पति-पत्नी दोनों यह लाभ नहीं ले सकते है।
PM Kisan-चेक करें खाते की ताजा अपडेट
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।अब ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें। - अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।फिर ‘Get Report’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी।
- किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।यहां आपको स्टेटस के सामने ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे हुए मैसेज को देखना है।
- ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग यानी इन तीनों के आगे अगर ‘यस’ लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
- अगर इन तीनों के आगे या फिर किसी एक के भी आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
घर बैठे ऐसे करें e-KYC
- हर लाभार्थी किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है, आप इसे ऑनलाइन pmkisan.gov.in पर विजिट करके या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर (CSC Centre) जाकर भी करवा सकते हैं।
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के दाईं ओर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें।अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। - बस, ऐसे ही ई-केवाईसी किया जाता है।
- अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा।
हेल्पलाइन नंबर्स
अगर आपको योजना से संबंधित कोई जानकारी लेनी है या कोई समस्या का समाधान चाहिए तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर ( 155261) और टोल फ्री (18001155266) नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। किसान इस योजना से जुड़ी कोई और जानकारी चाहिए। इसके लिए पीएम किसान के लैंडलाइन नंबर 011-23381092 या 011-23382401 पर कॉल कर सकते हैं, वहींकिसान pmkisan-ict@gov.in पर भी ईमेल कर सकते हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

