वैक्सीन की कमी पर प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, पूछे तीन बड़े सवाल 

प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  देश में वैक्सीन (Vaccine) की कमी को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस का हर बड़ा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बात के लिए सवाल खड़े कर रहा है कि आपने देश की आवश्यकता को जनरन्दाज करते हुए दूसरे देशों को वैक्सीन क्यों भेज दी? अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से तीन बड़े सवाल पूछे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर वैक्सीन (Vaccine) को लेकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने  देश में वैक्सीन निर्माण के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) को श्रेय देते हुए पीएम मोदी को निशाने पर लिया है।  अपने ट्विटर हैंडिल पर एक पेम्पलेट जारी करते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)ने लिखा – पिछले साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लाल किले से भाषण में कहा था कि उनकी सरकार ने वैक्सीनेशन (Vaccination) का पूरा प्लान तैयार कर लिया है।  भारत के वैक्सीन उत्पादन और वैक्सीन कार्यक्रमों के इतिहास को देखते हुए विश्वास करना आसान था मोदी सरकार इस काम को बेहतर ढंग से कर लेगी।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आगे लिखा कि पंडित नेहरू ने 1948 में चेन्नई में वैक्सीन यूनिट और 1952 में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञानं संसथान पुणे की स्थापना कर भारत के वैक्सीन कार्यक्रम को उड़ान दी थी।  हमें सफलता पूरवक चेचक, पोलियो, सहित कई अन्य बीमारियों को वैक्सीन की डैम पर शिकस्त दी।  भारत विस्कीन का निर्यात भी करने लगा और दुनिआ का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश भी बना।  लेकिन कोरोना महामारी की शहुरुआत से वैक्सीन भारत में आम लोगों की जिंदगी  बचने के औजार से ज्यादा प्रधानमंत्री के निजी प्रचार का साधन बन गई। इस पेम्पलेट में प्रियंका ने आगे भी लिखा है  जिसमें देश के वैक्सीनेशन के आंकड़े के आधार पर मोदी सरकार को घेरा है।

ये भी पढ़ें – वैक्सीनेशन करवाइये और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में छूट पाइये, जानिए डिटेल्स

प्रियंका ने वैक्सीन संकर, जिम्म्मेदार कौन , टैग लाइन के साथ तीन सवाल पूछे हैं – प्रियंका गांधी ने लिखा मोदी जी के बयानों के अनुसार उनकी सरकार पिछ्हले साल ही वैक्सीनेशन के पूरे प्लान के साथ तैयार थी , तब जनवरी 2021 में मात्र 01  करोड़ 60 लाख वैक्सीन का आर्डर क्यों दिया गया? मोदी जी की सरकार ने भारत के लोगों को कम वैक्सीन लगाकर, ज्यादा वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी? दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक भारत आज दूसरे देशों से वैक्सीन मांगने की स्थिति में क्यों आ गया और वहीँ ये निर्लज्ज सरकार इसे भी उपलब्धि की तरह प्रस्तुत करने की कोशिश क्यों कर रही है?

प्रियंका गांधी के सवालों को आगे बढ़ाते हुए दिग्विजय सिंह ने भी इसे शेयर किया है।  दिग्विजय सिंह ने लिखा – जिम्मेदार कौन? मोदी और केवल मोदी।

ये भी पढ़ें – गोविंद सिंह का हमला- भाजपा आंतकवादी संगठनों के इशारे पर कर रही है काम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews