प्रो. सचिन चतुर्वेदी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, मप्र राज्य नीति और योजना आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त

प्रो. सचिन चतुर्वेदी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, मप्र राज्य नीति और योजना आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शिवराज सरकार (shivraj government) ने प्रो. सचिन चतुर्वेदी (prof. sachin chaturvedi) को अटल बिहारी वाजपई सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी मध्य प्रदेश राजनीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी हैं। जिसके बाद अब उनका दर्जा कैबिनेट मंत्री (cabinet minister) का रहेगा।

दरअसल हाल ही में राज्य शासन द्वारा अटल बिहारी वाजपेई संस्थान के महानिदेशक पद समाप्त कर उपाध्यक्ष का पद तैयार किया गया। इसके साथ ही संस्थान में 2 नए पद मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी सृजित किया गया है।

Read More: इन फ्रंटलाइन वर्कर्स को नहीं मिलेगा मई माह का वेतन, कलेक्टर के आदेश

प्रोफ़ेसर सचिन चतुर्वेदी नई दिल्ली के थिंक टैंक विकासशील देश के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली के महानिदेशक हैं। इसके अलावा चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मामले के मैकमिलन सेंटर्स के ग्लोबल जस्टिस फेलो भी हैं।

सचिन चतुर्वेदी ने जेएनयू मैं एक विजिटिंग प्रोफेसर शहीद संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन, विश्व बैंक, यूनेस्को (UNESCO), राष्ट्रीय मंडल सचिवालय और भारत सरकार की प्रौद्योगिकी विभाग तथा पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में अपनी सेवाएं दी है। प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में बोर्ड ऑफ मेंबर्स के सदस्य भी हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews