राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप, कहा- “संसद का और समय व्यर्थ मत करो, महंगाई, किसान और पेगासस की बात हो”

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप, कहा- “संसद का और समय व्यर्थ मत करो, महंगाई, किसान और पेगासस की बात हो”

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई, किसान और पेगासस जाजूसी के मुद्दों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर विपक्ष को अपना काम नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संसद का समय बर्बाद नहीं किया जाए। संसद में महंगाई, किसान और पेगासस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, हमारे लोकतंत्र की बुनियाद है कि सांसद जनता की आवाज़ बनकर राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करें। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार विपक्ष को ये काम नहीं करने दे रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, “संसद का और समय व्यर्थ मत करो- करने दो, महंगाई, किसान और पेगासस की बात हो”

मोदी सरकार विपक्ष को ये काम नहीं करने दे रही।

संसद का और समय व्यर्थ मत करो- करने दो महंगाई, किसान और #Pegasus की बात!

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 29, 2021

ये भी पढ़ें- Gold Silver Rate: सोना चांदी दोनों हुए महंगे, खरीदने से पहले जान लें रेट

आपको बता दें, राहुल गांधी इससे पहले भी कई बार मोदी सरकार को पेगासस जासूसी कांड को लेकर घेर चुके हैं। राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने पेगासस जासूसी मामले को लेकर बीते दिन बुधवार को भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा किया था। विपक्ष लगातार मौजूदा मॉनसून सत्र में सरकार को घेरने की आगे की रणनीति बना रहा है।

ये भी पढ़ें- International Tiger Day: टाइगर स्टेट होने पर गौरवान्वित सीएम शिवराज, कही बड़ी बात

पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है। विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews