Rajasthan Weather : 2 सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

CG Weather,

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में एक बार फिर मौसम के मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। एक्टिव नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूरे हफ्ते तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की संभानवा है। राजस्थान मौसम विभाग की मानें पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज मंगलवार को जयपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, सिरोही, जालौर, टोंक, बाडमेर, नागौर और पाली में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 16-17 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, राजसमंद, टोंक, नागौर, पाली में दिखाई देगा । आज मंगलवार को जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश होगी, लेकिन पश्चिम राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा। आज से राजस्थान के पूर्वी हिस्से में बारिश की गतिविधियां शुरू होगी और कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर और उदयपुर के जिलों में भी आज बादल गरजने के साथ बारिश होने के आसार है। वही भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने के आसार है।

16 मार्च को फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा। 16-17 मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इसके प्रभाव से राज्य में फिर से थंडरस्ट्रोम गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में बदलाव होगा। कई जिलों के तापमान में गिरावट होगी।16 मार्च से राजस्थान के दक्षिणी हिस्से उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद, सिरोही, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ के हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 17-18 मार्च को ये सिस्टम और ज्यादा प्रभावशाली हो जाएगा, जिससे ये कोटा, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में बारिश होने का अनुमान है।

बदलते मौसम ने बढ़ाई किसानों की टेंशन

मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, 16 मार्च से किसानों की परेशानी फिर बढ़ सकती है। क्योंकि मौसम विभाग ने 18 मार्च तक अच्छी बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर ओले की गिरने की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है। इससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews