Rajasthan Weather : फिर बदला मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, इन जिलों में तेज आंधी-बारिश की संभावना, जानें IMD पूर्वानुमान

Rajasthan Weather,

Rajasthan Weather Update :  उत्तर भारत में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राजस्थान का मौसम एक बार फिर बदल गया है। पिछले 24 घंटे में एक दर्जन जिलों में बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन राज्य के कई शहरों में 40-50 किलोमीटर की गति से धूलभरी हवा के साथ कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं। 15 और 16 मई को आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से तापमान में दो से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। सीकर में 18 मई तक आंधी तो पुष्कर में आज 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कहीं कहीं ओलावृष्टि की आशंका भी जताई है।

4 संभागों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

राजस्थान मौसम विभाग की मानें चक्रवाती तूफान मोका के प्रभाव के चलते एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर बीकानेर संभाग के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर संभाग के जैसलमेर, जोधपुर, अजमेर संभाग के नागौर और जयपुर संभाग के सीकर, झुंझुनूं, दौसा और अलवर में जिले में देखने को मिल सकता है। वही पूर्वी राजस्थान के दौसा, भरतपुर, अलवर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के आसार

राजस्थान मौसम विभाग की मानें   पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते अगले चार से पांच दिन धूलभरी हवाओं और आंधी का दौर जारी रहेगा।वही प्रदेश के जयपुर, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, चूरू, सीकर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अजमेर, बीकानेर, , अलवर, भरतपुर और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर बादल गरजने के साथ धूल भरी आंधी चलेगी। इस दौरान हवा की गति 50 प्रति घंटा तक रहेगी। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है ।  आंधी बारिश की गतिविधियां अगले 4 से 5 दिन तक जारी रहेंगी। जिसके कारण तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट होगी। वही  गर्म हवाओं और ‘लू’ से राहत मिलने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews