Rajasthan Weather : मंगलवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, 6 संभागों में बारिश की चेतावनी, ओले-आंधी का भी अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather alert Today : राजस्थान में बारिश और आंधी का दौर जारी है। अगले 24 घंटे में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 6 संभागों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 4 मई तक प्रदेश में मौसम के यूं ही बने रहने के आसार है।इधर, सीकर में भी 4 मई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, इससे आंधी और बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी, जिसका असर 4 मई तक देखने को मिलेगा।वही आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान औसत से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जाएंगे। हालांकि 10 मई तक हीटवेव की संभावना नहीं है। इसके अलावा प्रदेश में हल्के से मध्यम बारिश का दौर मई के दूसरे हफ्ते का देखने को मिल सकता है, लेकिन तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

6 संभागों में बारिश की चेतावनी

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों बारिश देखने को मिलेगी।वही कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अनुमान है। वही बांसवाड़ा, बारां, डुंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़,सिरोही और उदयपुर को छोड़कर प्रदेश के बाकी के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए भी चल सकती हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है।वही एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र वायुमंडल के निचले स्तरों में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है, इसके प्रभाव के चलते इन दिनों राज्य में बारिश हो रही है और आंधी और ओले भी गिर रहे है।वही मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जो मौसम में बदलाव लाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews