Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तेज हवा, ओलेवृष्टि के भी आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

Rajasthan Weather,

Rajasthan Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर मौसम पैटर्न में बदलाव हुआ है। आज से राजस्थान में बारिश, आंधी और बादल छाने के आसार है। 28-29 मई को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिससे एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। खास करके सबसे ज्यादा असर कोटा समेत जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर में दिखाई देगा, ऐसे में अगले 7 दिन अब प्रदेश में हीट वेव नहीं चलेगी। बारिश की वजह से दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

13 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक ,उत्तर-पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ कई जगहों पर तेज हवा चलने की भी आशंका जताई है। जोधपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी और ओलावृष्टि भी हो सकती है। जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है जहां 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और बारिश का अनुमान है। बारिश की वजह से दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहेगा।

31 मई तक ऐसा रहेग मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक ,  31 मई तक जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।जयपुर में दिन का तापमान 24 से 33 डिसे, श्री गंगानगर में तापमान 23 से 34 डिसे, चुरु में 24 से 34 डिसे, जोधपुर में 25 से 37 डिसे, बीकानेर में 24 से 36 डिसे, जैसलमेर में 26 से 36 डिग्री के बीच और उदयपुर में 24 से 35 डिसे के बीच रहेगा। इन सभी स्थानों में अगले 31 मई तक गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। वही कोटा में आसमान हल्के बादलों से घिरा रहेगा जबकि दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलेगी और गरज के साथ बारिश हो सकती है।यहां दिन का तापमान 25 से 38 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  1. आज 13 जिलों जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, सवाईमाधोपुर, टोंक, अजमेर, जयपुर, करौली, धौलपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और बांरा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  2. करौली, पाली और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है। वही 29 मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
  3. जोधपुर सहित नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, सीकर अजमेर और जयपुर जिले के कई हिस्सों में अगले 4 दिन तक तूफानी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews