
Rajasthan Weather Update Today : अगले 48 घंटे तक राजस्थान के मौसम के मिजाज यूं ही बने रहने वाले है। प्रदेश में आज और कल बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर 30 से 40 किमी की तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।वही आज पश्चिम राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।इसके अलावा प्रदेश के करीब 20 जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से सर्कुलेटरी सिस्टम प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों के ऊपर बना हुआ है,जिसका प्रभाव आज राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में रहेगा, ऐसे में भरतपुर, कोटा संभाग, अजमेर और जयपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं।
- 9 मार्च से राजस्थान के मौसम में बदलाव की संभावना है, तापमान बढ़ने की वजह से मौसम अगले तीन-चार दिनों तक शुष्क रहेगा।
- राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज 8 मार्च को राज्य के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। आज राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, जयपुर, कोटा के जिलों में बरसात के साथ ओले गिरने की संभावना बनी हुई है।
- इसके अलावा भरतपुर, अलवर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, भरतपुर, दौसा, श्रीगंगानगर, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, डूंगरपुर बीकानेर, सीकर, कोटा, करौली, अजमेर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, सीकर, चुरू, टोंक और राजसमंद में बारिश के साथ ओले गिरने की पूरे आसार हैं।
आज इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और हवा की चेतावनी
- 8 मार्च को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर व कोटा संभाग में गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। आज अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है।
- अजमेर, भरतपुर, बूंदी और अलवर में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
- बुधवार को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद और टोंक जिलों में बारिश होने के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने और हवा चल सकती है।
- उदयपुर, टोंक, सिरोही, सीकर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, कोटा, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, डूंगरपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़ समेत अन्य कुछ जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

