Rajasthan Weather : आज से फिर बदलेगा मौसम, थमेगा बारिश-आंधी का दौर, इन जिलों में बढ़ेगा तापमान, जानिए विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather,

Rajasthan Weather Update :  आज रविवार से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और धीर धीरे तापमान में इजाफा होगा। आज रविवार से जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा और दिन-रात के तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ेगी।  राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 7-8 मई से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश में खत्म होगा और आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने से तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार है, हालांकि एक-दो दिन और दोपहर बाद तेज हवा, बूंदाबांदी की स्थिति रह सकती है, लेकिन सोमवार से मौसम बदलने के आसार हैं।

8-9 मई से मौसम होगा शुष्क

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो अभी राज्य के सभी शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे है, लेकिन अगले दो-तीन दिन में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की और संभावना है।अगले सप्ताह तक राज्य में कुछ जगहों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने का अनुमान है। 8-9 मई को राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।मई के दूसरे सप्ताह तक लू का असर नहीं रहेगा। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में नौ मई तक चक्रवात बनने की संभावना है, 10 मई तक प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

जानिए जिलों का तापमान

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो  अगले सप्ताह तक राज्य में कुछ जगहों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। राजधानी जयपुर में तापमान 25 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वही चूरू में पारे के 23 से 39 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 24 से 39 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 25 से 39 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 26 से 39 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 25 से 35 डिग्री सेल्सियस और कोटा में इसके 27 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सोमवार के बाद मौसम बिल्कुल शुष्क हो जाएगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच जाएगा, कुछ स्थान पर तापमान 43 डिग्री या उससे भी अधिक जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews