Rajasthan Weather : जल्द एक्टिव होगा नया सिस्टम, एक दर्जन जिलों में आंधी-बारिश के आसार, जुलाई में मानसून की दस्तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather alert : चक्रवाती तूफान बिपरजॉस का असर खत्म होते ही राजस्थान के मौसम में बदलाव आ गया है। आज बुधवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 22 और 23 जून को राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर समेत अन्य जिलों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है। वही नए सिस्टम के सक्रिय होते ही 24 जून से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा।

5 संभागों में कहीं कहीं बारिश-तेज हवा

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभाग में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। बुधवार को सवाई माधोपुर, बूंदी और टोंक, जयपुर,भरतपुर, दौसा, कोटा, बारां, झालावाड़ और सीकर धौलपुर, करौली में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।  इन जिलों मे बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। जयपुर में 23 जून के लिए आंधी-बारिश और इसके बाद 26 जून तक हल्की बारिश के आसार है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग में अनेक इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।वही बीकानेर और जोधपुर में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। कोटा, सवाई माधोपुर, बारां और आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इसके साथ ही इन सभी जगहों पर बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

24 जून को एक्टिव होगा नया सिस्टम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जून से पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में लोकल स्तर पर सिस्टम विकसित होगा, जिसके असर से 24-25 जून पूर्वी राजस्थान में एक बार वापस बारिश की गतिविधियों शुरू होगी। इस सिस्टम के असर से बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। अनुमान है कि मॉनसून भी राजस्थान में 7-8 जुलाई के आसपास दस्तक दे सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews