Rajasthan Weather : 2 वेदर सिस्टम एक्टिव, छाएंगे बादल, 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जून तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लगातार मौसम बदल रहा है, ऐसे में जून तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज प्रदेश के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही 70 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।वही सीकर में 2 जून तक अंधड़-बारिश की संभावना है। प्रदेश में आने वाले दिनों में तेज अंधड़ आ सकती है।

जून के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी बारिश

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में सक्रिय हुए नए मौसम तंत्र का असर जून के शुरुआती सप्ताह में भी नजर आएगा। 1 से 3 जून तक प्रदेश के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, सिरोही, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।जून के पहले सप्ताह में प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

चक्रवाती घेरा सक्रिय

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। वही राजस्थान के ऊपर भी एक परिसंचरण तंत्र मौजूद है,जिसकी वजह से जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं पर तेज आंधी और बारिश होने की भी संभावना प्रबल है। मौसम विभाग ने प्रदेश में जून के पहले सप्ताह में भी आंधी-बारिश की संभावना जताई है।

आज इन जिलों में अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews