Rajasthan Weather : मौसम में बदलाव जारी, चक्रवाती घेरा सक्रिय, 13 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, जुलाई में मानसून की एंट्री, जानें पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert : केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन राजस्थान को मानसून के लिए अभी 3 हफ्तों का इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेश में जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून की एंट्री होगी। इस बार मेवाड़ हाड़ौती के रास्ते मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है, हालांकि इसके पहले प्री मानसून एक्टिविटी जारी रहेंगी, जिसके चलते हल्की से मध्यम बारिश का दौर भी चलता रहेगा। राजस्थान मौसम विभाग ने शुक्रवार शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वही आने वाले दिनों में कुछ जिलों में तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को फिर से 13 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हनुमानगढ़, चूरू, अलवर, भरतपुर के अलावा झुंझुनूं जिले में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंधी के आसार हैं। जयपुर, अजमेर, नागौर, सीकर, दौसा, टोंक, भरतपुर, बूंदी, करौली, कोटा, धौलपुर, बारां और सवाई माधोपुर में भी बारिश हो सकती है। इन इलाकों मे आकाशीय बिजली गिरने  और 30-40KM प्रति घंटा की स्पीड से तेज आंधी चलने का अनुमान है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब की सीमा पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण एक ट्रफ लाइन राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्से से होते हुए मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक गुजर रही है, जिससे वातावरण में नमी आ रही है और बारिश हो रही है।बता दे कि  सामान्य तौर पर राजस्थान में 25 जून मानसून की एंट्री डेट मानी जाती है, लेकिन इस बार 8 दिन देरी के चलते मानसून के जुलाई के पहले सप्ताह तक प्रदेश में पहुंचने का अनुमान है। वही 10 जुलाई तक मानसून के राजस्थान के पश्चिमी जिलों तक पहुंचने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews