
राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। राजगढ़ (rajgarh) जिले के जीरापुर (jirapur) में मस्जिद (Mosque) के समीप मंगलवार रात को बैंड और ढोल बन्द करवाने को लेकर हुए विवाद में दलित दूल्हे की बारात पर जिस वार्ड क्रमांक 4 में पथराव हुआ था। आज उसी वार्ड में प्रशासन द्वारा बुल्डोजर (Bulldozer action) से अतिक्रमण आरोपियों के घर तोडे जा रहे है।
अतिक्रमण हटाने को लेकर बुधवार रात को जीरापुर थाना प्रभारी के वाहन से अतिक्रमणकारियो को नगर पालिका के द्वारा मुनादी और नोटिस देने के बाद आज सुबह अतिक्रमण कारियो के घरों पर बुल्डोजर की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिसको लेकर 21 आरोपियों के घर के बाहर एक निशान लगाकर मकान को चिन्हित किया गया था।
इसके बाद आज चिन्हित किए गए मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है जिसमें भारी पुलिस बल के साथ राजस्व अमला नगरपालिका का मामला और एक पोकलेन मशीन और एक जेसीबी मशीन से मकान को धराशाई किया जा रहा है ।
[dgv_vimeo_video id=”711555953″]
Read More : पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर, पेंशन नियम पर विभाग ने जारी किए आदेश, जाने नई अपडेट वरना लगेगा झटका
क्या था मामला
उल्लेखनीय है कि माताजी मोहल्ले में रहने वाले दलित परिवार के मदनलाल मालवीय की बेटी अंजू की शादी में मंगलवार को सुसनेर से बारात जीरापुर आई थी। रात्रि 12 बजे के लगभग घोड़ी पर सवार दूल्हा और बारात का जुलूस निकल रहा था। उसी दौरान मस्जिद से कुछ दूरी पर कुछ धर्म विशेष के कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें 4 बाराती गंभीर घायल हो गए।
इसमे फरियादी मदनलाल मालवीय की शिकायत पर आरोपी 8 आरोपियों के खिलाप मामला दर्ज किया गया था। CCTV में उपद्रवियों की फुटेज सामने आने के बाद शासकीय जमीनों में अतिक्रमण की जानकारी प्रशासन को लगी तो मुनादी करवाई गई और अतिक्रमण हटाने को नोटिस देने के बाद आज आरोपियों के घरों पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”711555473″]
