
रतलाम, मनोज श्रीवास्तव। मध्यप्रदेश (MP) के पूर्व गृहमंत्री (former home minister) और वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत कोठारी (himmat kothari) के भतीजे पर अवैध कॉलोनी (illegal colony) के मामले में दर्ज हुई FIR का मामला मुख्यमंत्री (CM) तक पहुंच गया है। शनिवार को खुद हिम्मत कोठारी ने इस मामले की शिकायत रतलाम (ratlam) पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) से की है।
12 सितंबर 2020 को जावरा के तत्कालीन CMO के एस सगर की रिपोर्ट पर सिटी थाने में अनिल पिता प्रकाश कोठारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे अनिल (Anil) पर आरोप है कि उन्होंने जो कॉलोनी काटी थी वह अवैध थी और उसमें लोगों को सुविधाएं नहीं दी गई।
Read More : IBPS SO Prelims 2021: 26 दिसंबर को होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, जाने नई अपडेट
इस पूरे मामले में अनिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और नगर पालिका एक्ट की धारा 339 (ग) में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन दिन पहले कोर्ट में चालान पेश किया था और कोर्ट ने आरोपी अनिल को जेल भेजने के आदेश दिए थे। हिम्मत कोठारी का आरोप है कि यह सारी कार्यवाही तत्कालीन कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड और एसडीएम राहुल गोटे के द्वारा षडयंत्र पूर्वक की गई थी।
हालांकि षडयंत्र किसके इशारे पर रचा गया, इस बात का खुलासा नहीं किया गया। शनिवार को जावरा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस मामले की शिकायत खुद हिम्मत कोठारी ने की ओर बताया कि वर्षों पूर्व काटी गई इस कॉलोनी से उनके भतीजे का कोई लेना देना नहीं है और प्रशासन ने उन्हें षडयंत्र पूर्वक फसाया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने हिम्मत कोठारी को आश्वासन दिया है कि खुद इस मामले को देखेंगे और मामले में किसी भी प्रकार का अन्याय किसी के साथ नहीं होने दिया जाएगा।
